उज्जैन में महाकाल लोक के बाद अब शनि लोक
उज्जैन। बाबा महाकाल (Baba Mahakal) की नगरी उज्जैन (Ujjain) में महाकाल लोक (Mahakal Lok) की तर्ज पर अब शनि लोक (Shani Lok) का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 140 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। यह शनि लोक सिंहस्थ के पहले बनकर तैयार हो जाएगा।
उज्जैन को धार्मिक स्थल के रूप में स्थापित किए जाने का बड़ा प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि 2022 में महाकाल लोक बनने के बाद यहां श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जो आज भी लगातार बनी हुई है। शनि लोक वही स्थान है, जहां शनि महाराज शिवलिंग स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं और उनके कष्ट हरते हैं।
2 हजार वर्ष पुराना है मंदिर
मंदिर के पुजारी राकेश बैरागी के अनुसार यह मंदिर लगभग दो हजार वर्ष पुराना है। मान्यता है कि जब राजा विक्रमादित्य की साढ़े साती समाप्त हुई, तब शनि महाराज प्रसन्न होकर यहां प्रकट हुए और सभी ग्रहों ने एक साथ दर्शन दिए, तभी से यहां नवग्रह मंदिर बना हुआ है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तारीख तय, 9 जून से इस ऐतिहासिक मैदान पर होगा मुकाबला
यूथ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जलवा, श्रीलंका पर 211 रन की ऐतिहासिक जीत
CJP प्रोटेस्ट पर सियासत तेज, ओवैसी बोले- क्या प्रदर्शन करना अब खतरा माना जाएगा?
संवाद बनाम आंदोलन, CJP प्रदर्शन पर सरकार ने चार बार दिया बातचीत का प्रस्ताव
NEET मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, केंद्र पर पारदर्शिता नहीं बरतने का दावा