पूर्वी दिल्ली के स्कूल में बम की चेतावनी, सुरक्षा के कारण सर्च ऑपरेशन तेज
दिल्ली | पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित एक निजी स्कूल में बुधवार सुबह बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, धमकी भरा कॉल सुबह करीब 10:40 बजे आया, जिसमें दावा किया गया कि लवली पब्लिक स्कूल के अंदर विस्फोटक रखा गया है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया। मौके पर तुरंत कई फायर टेंडर, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस टीमें भेजी गईं।
सावधानी के तौर पर छात्रों, शिक्षकों और पूरे स्टाफ को स्कूल भवन से बाहर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। साथ ही स्कूल परिसर को पूरी तरह घेरकर जांच शुरू कर दी गई। अधिकारी ने बताया कि अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की सूचना नहीं है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

परीक्षा घोटालों पर शिकंजा कसने की तैयारी, संसद में पेश होगा नया पेपर लीक बिल
हिमाचल की पहाड़ियों में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, कई गंभीर घायल
लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट, जानिए कब मिल सकती है राशि