IND vs PAK: पाकिस्तान की हार पर दिल्ली पुलिस ने भी ली चुटकी, यू-टर्न को लेकर इस तरह कसा तंज; वायरल हुआ पोस्ट
भारत ने पाकिस्तान को हराकर टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखा है। भारत की जीत पर जहां पूरे देश में जश्न का माहौल है तो वहीं दिल्ली पुलिस ने भी पड़ोसी मुल्क की टीम पर चुटकी ली है। दरअसल, पाकिस्तान ने पहले भारत के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में अपने फैसले पर यू-टर्न लिया था। अब इसे लेकर ही दिल्ली पुलिस ने मजेदार पोस्ट किया है।
भारत मस्त, पाकिस्तान पस्त
भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने ईशान किशन के अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। भारत के लिए ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट हो गई और 61 रनों से उसने मुकाबला गंवाया। यह भारत की टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत है। इस मैच में पहले ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और फिर भारतीय गेंदबाजों ने अपना दम दिखाया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर आठ चरण में पहुंच गई है। भारत की जीत पर जहां भारतीय प्रशंसक मस्त हैं, वहीं पाकिस्तान एक बार फिर पस्त पड़ गया है।
सड़क सुरक्षा को लेकर दिया संदेश
मैच के बाद दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की, जिसमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों की तस्वीर के साथ लिखा था, 'गलत जगह यू-टर्न लोगे तो यूंही मुंह की खाओगे।' यह पोस्ट साफ तौर पर एक क्रिएटिव अंदाज में सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए था, लेकिन भारत-पाक मैच के नतीजे से जोड़ने की वजह से इसने अलग ही रंग पकड़ लिया। दिल्ली पुलिस पहले भी अपने रचनात्मक और ट्रेंड से जुड़े पोस्ट्स के लिए जानी जाती रही है। फिल्मों, वेब सीरीज और बड़े इवेंट्स के संदर्भ में सुरक्षा संदेश देने का उनका अंदाज अक्सर चर्चा में रहता है। इस बार भारत-पाकिस्तान मैच के बहाने सड़क सुरक्षा का संदेश देना लोगों को काफी पसंद आया है। किस तरह यू-टर्न लेने से पाकिस्तान की हुई किरकिरी पाकिस्तान ने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप का मुकाबला खेलने से इनकार कर दिया था।आईसीसी द्वारा संभावित कार्रवाई को देखते हुए पाकिस्तान ने अपने फैसले पर यू-टर्न लिया था।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी की बैठक हुई थी जिसके बाद पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय टीम को भारत के खिलाफ खेलने का निर्देश दिया था।यू-टर्न के कारण पाकिस्तान की पहले ही बहुत किरकिरी हो रही थी, लेकिन अब भारत से मैच हारने के बाद तो पाकिस्तान के ही प्रशंसक टीम को आड़े हाथों ले रहे हैं।

महिला आरक्षण पर बढ़ा विवाद: कांग्रेस बोली—PM बुलाएं सर्वदलीय बैठक
AAP के भीतर सियासी बयानबाजी तेज, Saurabh Bharadwaj का Raghav Chadha पर हमला
युद्ध का असर भारत तक: तारकोल महंगा, सड़क परियोजनाएं अटकीं
सात राज्यसभा सदस्यों की सदस्यता रद्द करने की उठाई मांग