रायपुर-बिलासपुर रेल मंडल में पानी संकट, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
रायपुर|छत्तीसगढ़ के रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है. जहां रायपुर और बिलासपुर रेल मंडल में रेल नीर की सप्लाई बंद हो गई है. आईआरसीटीसी ने नागपुर स्थित रेल नीर प्लांट से 14 अप्रैल तक सप्लाई रोकने का फैसला लिया है. ऐसा, इसलिए क्योंकि नागपुर प्लांट की क्षमता रोजाना 6 हजार पेटी रेल नीर उत्पादन की है. गर्मी में पानी की बढ़ती मांग के कारण नागपुर प्लांट अब अपने वेस्ट जोन में ही प्राथमिकता से पानी उपलब्ध कराएगा|
एक महिनें के लिए ‘रेल नीर’ की सप्लाई बंद
आईआरसीटीसी ने नागपुर स्थित रेल नीर प्लांट से 14 अप्रैल तक रेल नीर की सप्लाई रोकने का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद ट्रेनों और स्टेशनों पर मिलने वाला सस्ता और भरोसेमंद रेल नीर फिलहाल उपलब्ध नहीं है. रेलवे अभी ब्लू ब्रांड के पानी से व्यवस्था चला रहा है, लेकिन इसकी क्षमता और निरंतरता को लेकर सवाल बने हुए हैं. इससे यात्रियों में असमंजस की स्थिति है. यात्रियों को दूसरे ब्रांड का पानी पीना मजबूरी होगा. इसके लिए वेंडर अधिक रकम भी वसूली करेंगे, क्योंकि उनकी कीमतों का निर्धारण नहीं होता|
रायपुर-बिलासपुर मंडल में रोजाना 1550 पेटी की खपत
जानकारी के मुताबितक, रायपुर और-बिलासपुर मंडल में रोजाना 1550 पेटी रेल नीर की खपत होती है. इसमें बिलासपुर में 900 और रायपुर में 650 पेटी की खपत शामिल है. एक पेटी में 12 बोतल होती हैं. गर्मी में पानी की मांग करीब 30% तक बढ़ जाती है. सप्लाई बंद होने से पूरी व्यवस्था प्रभावित हो गई है|

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान