पूजा-नदीम की गिरफ्तारी: फेरीवालों को निशाना बनाकर चलाते थे ड्रग्स का धंधा
नई दिल्ली | द्वारका जिला एंटी नारकोटिक्स सेल ने मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों को ड्रग्स सप्लाई करने वाली महिला तस्कर पूजा और उसके साथी नदीम को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह के अनुसार, निगरानी के दौरान पता चला कि नदीम जेल से जमानत पर छूटने के बाद दोबारा तस्करी में सक्रिय हो गया है।
11 अप्रैल को पुलिस ने जाल बिछाकर हस्तसाल विहार में पूजा को खेप देते समय दोनों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से हेरोइन और करीब 53 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। जांच में सामने आया कि पूजा का पति पहले से डकैती के केस में जेल में बंद है, जबकि नदीम दिसंबर 2025 में ही बाहर आया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

राशिफल 27 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कूनो नेशनल पार्क-चीतों का नया घर ही नहीं, अब सफल ग्लोबल ब्रीडिंग सेंटर
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
“सेवा निवृत्ति के बाद भी सेवा का जज़्बा हमेशा जीवित रहता है” — डीजीपी कैलाश मकवाणा