MP में सूरज का तांडव! पारा 43.4°C, 19 जिलों में हीटवेव की चेतावनी
भोपाल:मध्य प्रदेश में सूरज के तीखे तेवरों ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में झुलसा देने वाली 'हीट वेव' का असर है, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ग्वालियर सहित 19 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। राज्य में खजुराहो 43.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, वहीं नर्मदापुरम (43.2°) और नौगांव (43°) में भी पारा आसमान छू रहा है। भोपाल, सागर, रायसेन और छिंदवाड़ा समेत अधिकांश जिलों में तापमान 40 से 42 डिग्री के पार पहुंच गया है।
बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सागर जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। दिन के साथ रातें भी गर्म (27 डिग्री तक) बनी हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर न निकलने और अधिक पानी पीने की सलाह दी है। मौसम केंद्र के अनुसार, फिलहाल गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं।

राशिफल 26 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी