फर्ज सर्वोपरि: वोट देने के लिए विदेश से स्वदेश लौटे सुपरस्टार अजित कुमार।
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में आज दक्षिण भारतीय सिनेमा के कई बड़े सितारों ने मतदान किया। सुपरस्टार रजनीकांत ने चेन्नई के स्टेला मैरिस स्कूल में वोट डाला और नागरिकों को प्रेरित किया। वहीं, कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ आम आदमी की तरह लाइन में लगकर वोट देते नजर आए।
राजनीति में कदम रख चुके थलापति विजय जब मतदान केंद्र पहुंचे, तो उन्हें भारी भीड़ ने घेर लिया, जिसके बाद पुलिस सुरक्षा में उन्होंने अपना वोट डाला। अभिनेता अजित कुमार विशेष रूप से मतदान के लिए विदेश से वापस लौटे। अभिनेता धनुष और प्रभु ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया और जनता से वोट डालने की अपील की। बीजेपी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने भी मतदान के बाद कहा कि सरकार से सवाल पूछने का अधिकार तभी मिलता है जब हम अपना कर्तव्य निभाते हैं।

छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, राहुल बोले- PM मोदी माफी मांगें, अमित शाह जिम्मेदार
शरद पवार का खुलासा: PM से हुई चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कहानी में आया मोड़
नौकरी के नाम पर बना बंधक, युवकों की दर्दभरी कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान
'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान