कई इलाकों में AQI 400 पार, स्वास्थ्य के लिए गंभीर चेतावनी
नई दिल्ली|दिल्ली-एनसीआर में ठंड का टॉर्चर जारी है। ठंड के साथ प्रदूषण और कोहरा भी राहत देता नहीं दिखा रहा है। मंगलवार की सुबह भी दिल्लीवालों की घने कोहरे के बीच हुई। हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज सुबह 8 बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 337 रहा। दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर 300 के पार बना हुआ है।
अभी कहां-कितना पलूशन?
➤आनंद विहार- 417
➤रोहिणी- 402
➤द्वारका सेक्टर 8- 392
➤चांदनी चौक- 389
➤आरके पुरम- 370
➤गाजियाबाद- 333
➤फरीदाबाद- 226
➤गुरुग्राम- 420
➤नोएडा- 359
➤ग्रेटर नोएडा- 367
ठंड ले रही खूब इम्तेहान
एक दिन पहले भी दिल्ली कड़ाके की ठंड की चपेट में रही। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आयानगर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की रात को शहर के कई हिस्सों में शीतलहर का असर दिखा और पारा 3 डिग्री के करीब पहुंच गया। पालम में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले कई वर्षों में यहां का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी दिन भर ऐसी ही कड़ाके की ठंड बनी रहेगी। सफदरजंग में रविवार रात न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रहा, जिसके आज रात गिरकर 3 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। रिज (The Ridge) में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आगे कैसा रहेगा मौसम?
आज मौसम विभाग ने शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तो अधिकतम तापमान 19-21 डिग्री पर रह सकता है। 14 जनवरी को मौसम विभाग ने कोल्ड वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मध्यम कोहरा भी रह सकता है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पर रह सकता है। 15 जनवरी से 18 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और यह 7 डिग्री तक जाएगा और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक जाएगा।

बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव