छतरपुर में निःशुल्क निःसंतानता एवं स्त्री रोग परामर्श शिविर 12 अप्रैल को
छतरपुर। शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने के उद्देश्य से हम फाउंडेशन छतरपुर एवं हर हेल्थ, भोपाल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय विशाल निःशुल्क निःसंतानता एवं स्त्री रोग निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रविवार, 12 अप्रैल 2026 को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक केयर इंग्लिश स्कूल, बस स्टैंड छतरपुर में आयोजित होगा।
शिविर में मध्य भारत की प्रसिद्ध निःसंतानता विशेषज्ञ एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. डॉ प्रिया भावे चित्तावार
द्वारा मरीजों का परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य निःसंतानता एवं स्त्री रोग से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
शिविर में मरीजों को निःशुल्क परामर्श के साथ 3D सोनोग्राफी (निर्धारित शुल्क ₹2000) की सुविधा दी जाएगी। साथ ही विभिन्न जांचों पर 20 प्रतिशत तक की छूट भी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा IVF, IUI एवं अन्य सर्जरी पर 10 हजार से 1 लाख रुपये तक की विशेष छूट की भी घोषणा की गई है।
आयोजकों के अनुसार शिविर में सीमित स्लॉट उपलब्ध रहेंगे, इसलिए मरीजों को पूर्व में ही पंजीयन कराने की सलाह दी गई है। अपॉइंटमेंट के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।
इस पहल से क्षेत्र में निःसंतान दंपत्तियों एवं महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह और उपचार का लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून
बारिश बनी रेल यात्रियों की परेशानी, कई ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
बैंक फ्रॉड केस में ED का बड़ा ऑपरेशन, दिल्ली-यूपी-पंजाब के कई ठिकाने खंगाले