जिंदल ग्रुप की मुश्किलें बढ़ीं, ED की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
व्यापार: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को बीसी जिंदल ग्रुप की कंपनियों के खिलाफ छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। जिंदल ग्रुप का वार्षिक कारोबार 18,000 करोड़ रुपये से अधिक है और यह बिजली क्षेत्र में एक प्रमुख कंपनी है।
13 ठिकानों पर हुई छापेमारी
उन्होंने बताया कि दिल्ली-एनसीआर और हैदराबाद स्थित ग्रुप के निदेशकों और अधिकारियों से जुड़े कम से कम 13 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। कंपनी पर विदेशी मुद्रा कानून के उल्लंघन का संदेह है।
सूत्रों ने बताया कि ईडी कंपनी की समूह इकाइयों जैसे जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड और जिंदल इंडिया पावरटेक लिमिटेड द्वारा विदेशी निवेश और विदेशी इकाइयों में धन जमा करने के संबंध में संदिग्ध फेमा उल्लंघन की जांच कर रही है।

राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम सामाजिक न्याय की सबसे बड़ी गारंटी : खाद्य मंत्री राजपूत
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव