फायर ब्रिगेड ने 10 मिनट में आग पर पाया काबू
नई दिल्ली|राजधानी दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:05 बजे हुई, जब घर के एक कमरे में रखे बेड में आग भड़क उठी। हालांकि, फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई से महज 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
कोई हताहत नहीं, नुकसान भी न के बराबर
गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ। दिल्ली फायर सर्विस की तीन गाड़ियां और दिल्ली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।
शॉर्ट सर्किट की आशंका, कारणों की जांच जारी
दिल्ली फायर सर्विस के सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, 'कॉल मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। आग एक कमरे में लगी थी, जिसे अब पूरी तरह बुझा दिया गया है। हमने सीनियर अधिकारियों को भी सूचित कर दिया है। आग का सटीक कारण अभी पता नहीं चला है, लेकिन शॉर्ट सर्किट या बिस्तर से जुड़ी कोई बिजली की समस्या होने की संभावना जताई जा रही है। किसी तरह का कोई नुकसान या हताहत नहीं हुआ है।'

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, अधिकृत प्रकोष्ठ को प्रभार न मिलने से विकास कार्य ठप